कोचस: पुरहरा गांव में बिजली विभाग के धावा दल ने किया छापेमारी 5 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा, प्राथमिकी दर्ज
Kochas, Rohtas | Jun 25, 2024 कोचस प्रखंड क्षेत्र के पुरहरा गांव में बिजली विभाग के धावा दल ने छापेमारी किया है। छापेमारी के क्रम में पुरहरा गांव के बिजेंदर पासवान पर बिजली चोरी करने के मामले में 20076, गिरधारी पासवान पर 7720, सुनील शर्मा पर 24596, राम अवधेश शर्मा पर 26574 एवं शिवनाथ शर्मा पर 56200 का फाइन किया गया है। इन सभी के विरुद्ध बडहरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।