गुना नगर: जिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में बड़ी चोरी, कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी चोर गिरफ्तार, माल बरामद
गुना कोतवाली थाना के जिला अस्पताल ऑक्सीजन प्लांट में चोरी का पुलिस ने खुलासा किया। 9 अप्रैल को थाना प्रभारी ने कहा, 8 अप्रैल को फरियादी हरिओम प्रजापति ने गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा स्थापित ऑक्सीजन प्लांट से ₹6 लाख के कीमती उपकरण चोरी होने की रिपोर्ट की। पुलिस ने मामला दर्ज का 9 अप्रैल को आरोपी दशरथ लोधा ग्राम श्रीपुरा को गिरफ्तार कर कुछ माल बरामद किया है।