गुन्नौर: कस्बा जुनावई के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, बाइक पर सवार दो लोग हुए घायल
जुनावई थाना क्षेत्र के मेरठ बदायूं नेशनल हाईवे पर कस्बा जुनावई के समीप गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में कस्बा जुनावई निवासी वकील मोहम्मद तथा दूसरी बाइक पर सामान जनपद बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के कस्बा दहगवां निवासी प्रमोद कुमार घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।