जैतहरी: जल गंगा संवर्धन अभियान 2026: शासकीय मॉडल विद्यालय जैतहरी के विद्यार्थियों ने ली जल संरक्षण की शपथ
कलेक्टर हर्षल पंचोली एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी के निर्देशन में जिले के समस्त शिक्षण संस्थानों में 'जल गंगा संवर्धन अभियान' के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैतहरी में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।