जमुई: तारीख पर आए अभियुक्त को अंग्रेजी शराब पिलाने के आरोप में जमुई कोर्ट पहुंचा युवक गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
Jamui, Jamui | Jun 13, 2025 शराबी का एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार की दोपहर करीब 1:30 बजे सोनो निवासी आशीष रंजन उर्फ गांधी अंग्रेजी शराब में पानी मिलाकर एक बोतल में लेकर कोर्ट परिसर पहुंच गया और तारीख पर कोर्ट आए अभियुक्त ऋषि को पिलाने लगा। लेकिन इसकी भनक सुरक्षा कर्मियों को लग गई। उंसके बाद सुरक्षा कर्मियों द्वारा उसे पकड़ लिया गया।