कटनी नगर: कटनी: मुड़वारा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
कटनी शहर के मुड़वारा रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार को एक 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान माधव नगर थाना अंतर्गत ग्राम चरवाही निवासी इंद्रजीत पटेल के रूप में हुई है। युवक दो दिन पहले अपने रिश्तेदार के यहाँ एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है