ग्वालियर गिर्द: गाय को बचाने के चक्कर में बेकाबू हुई कार, HDFC बैंक के मैनेजर की मौत
सिरोल हाईवे पर रविवार हुए एक सड़क हादसे में HDFC बैंक के डिप्टी मैनेजर राहुल सैनी की मौत हो गई, जबकि उनकी महिला सहकर्मी गरिमा माथुर गंभीर रूप से घायल हो गई।ये लोग अपने सीनियर के साथ आगरा में मीटिंग करके वापस झांसी लौट रहे थे।सिरोल हाईवे स्थित होटल रंगमहल के सामने अचानक सड़क पर गाय आ जाने से राहुल ने कार को बचाने का प्रयास किया।इसी दौरान कार अनियंत्रित हो गई।