श्री गंगानगर: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से बाइक चोरी, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jun 8, 2026
श्रीगंगानगर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से बाइक चोरी हो गई इस मामले में जवाहर नगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। थाना अधिकारी ने सोमवार शाम 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि सुरेश अग्रवाल ने थाने में हाजिर होकर कहा कि वह किसी कार्य के चलते हाउसिंग बोर्ड गया था जहा बाइक खड़ी की थी।