डुमरा: सीतामढ़ी में सिपाही भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त कराने के लिए कड़ी सुरक्षा, तलाशी के बाद ही अभ्यर्थियों को मिल रही प्रवेश
सीतामढ़ी जिले में आयोजित सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा को कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। परीक्षा केंद्रों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूर्णत पाबंदी है।