विदिशा: 3 महीने की पैदल यात्रा कर ग्राम बागरी पहुंचा ऊंट और भेड़ों का काफिला, तालाब में प्यास बुझाई और खेत में भूसा खाया
राजस्थान के अजमेर जिले से 70 वर्षीय एक शख्स अपने अन्य डेरे के सदस्य महिला पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में ऊंट और भेडो को लेकर 3 महीने पहले चला था। पैदल सफर करने के बाद बुधवार शाम 4 बजे वह विदिशा जिले के ग्राम बागरी पहुंचा यहां मौजूद तालाब से प्यास बुझाकर और कटे हुए खेतों से भूषा और बचा हुआ अनाज खाकर पेट भरा, वही पेड़ों की पत्तियां खाकर ऊंट अपना पेट भरा।