संदेश: रेपुरा बाजार के समीप अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग मजदूर को मारी टक्कर, गंभीर अवस्था में किया गया रेफर
संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत रेपुरा बाजार के समीप अज्ञात वाहन ने एक बुजुर्ग मजदूर को टक्कर मार दिया है जिसमें मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटनास्थल पर मौजूद डायल 112 पुलिस टीम के द्वारा जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद स्थिति को चिंताजनक देखते हुए डॉक्टर के द्वारा रेफर कर दिया गया है।