संदेश: सलेमपुर में करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत, पीएमसीएच में इलाज के दौरान तोड़ा दम
चांदी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में सोमवार की शाम करंट की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के दौरान पटना स्थित पीएमसीएच में मंगलवार की रात उसने दम तोड़ दिया है।घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है।इस घटना के बाद मृतक की पत्नी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।