संदेश: एकौना गांव में सड़क हादसे में बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत, विधायक पुत्र दीपू राणावत ने पीड़ित परिवार को की मदद
संदेश के एकौना गांव में सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान एकौना गांव निवासी भरोसा राम के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही संदेश विधानसभा क्षेत्र की विधायक किरण देवी और उनके पति पूर्व विधायक अरुण यादव के पुत्र एवं समाजसेवी दीपू राणावत शोकाकुल परिजनों से मिलने एकौना गांव पहुंचे और सहायता किया।