संदेश: रेपुरा में 26 जुलाई को सांप के डंसने से बाप-बेटी की हुई मौत, पीड़ित परिवार को मिलेगा ₹8 लाख मुआवजा: बीडीओ ने दी जानकारी
रेपुरा में 26 जुलाई को सांप डसने से बाप बेटी की मौत मामले में बीडीओ चंदन कुमार और क्षेत्र के सक्रिय भाजपा नेता राम दिनेश यादव पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।बीडीओ ने बताया कि आपदा राहत कोष से दोनों मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।