रायसेन: रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक कृषि महोत्सव, प्रचार वाहनों से गांव-गांव तक पहुंचाई जा रही आयोजन की जानकारी
Raisen, Raisen | Apr 8, 2026 रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक तीन दिवसीय उन्नत कृषि महोत्सव का आयोजन होगा। प्रचार वाहनों के जरिए गांव-गांव किसानों को जानकारी दी जा रही है, ताकि अधिक सहभागिता सुनिश्चित हो सके। महोत्सव में प्रदर्शनी व प्रशिक्षण के माध्यम से कृषि वैज्ञानिक आधुनिक तकनीक, फसल प्रबंधन, बाजार व्यवस्था और “कचरे से कंचन” जैसी उपयोगी जानकारियां देंगे।