मुरैना नगर: सुंदरपुर गांव और बड़ोखर के परशुराम मंदिर में परशुराम जयंती पर पूजा अर्चना का कार्यक्रम आयोजित
परशुराम जयंती के अवसर पर सुंदरपुर गांव और बड़ोखर में स्थित परशुराम मंदिर पर विधि विधान से पूजा अर्चना की गई और प्रसादी वितरण का कार्यक्रम भी किया गया ।बता दे की इस अवसर पर पूर्व विधायक सहित कई विप्र बंधु मौके पर उपस्थित रहे। इसके बाद 23 अप्रैल को होने वाले चल समारोह के कार्यक्रम को लेकर बैठक का आयोजन भी किया गया।