कोलायत: मारपीट और पथराव का मामला दर्ज, युवक घायल, हदां थाने में पुलिस जांच में जुटी
हदां थाना क्षेत्र के टोकला गांव में एक युवक के साथ मारपीट व पथराव करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी इमिचंद ने बताया कि टोकला निवासी लेखराम पुत्र रतनाराम नायक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 26 जून 2026 की रात करीब 9 बजे वह मोटरसाइकिल से टोकला बाजार से अपने घर लौट रहा था।