पीरो: पीरो में सड़क हादसों का कहर, तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी, सभी को आरा रेफर किया गया
Piro, Bhojpur | May 7, 2026 पीरो अनुमंडल में गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों ने एक बार फिर यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। गुरुवार की शाम 5:00 करीब बताया गया कि पीरो और सिकरहटा थाना क्षेत्र में हुई इन दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आरा सदर अस्पताल रेफर करना पड़ा।