अशोकनगर के ईसागढ़ रोड स्थित ग्राम खैरा ललोई में शनिवार सुबह 8 बजे बिजली कंपनी की लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो गया। टूटे हुए बिजली तार की चपेट में आने से एक गाय और एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।