कांके: करमटोली में घूमकुड़िया भवन का कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने किया शिलान्यास
Kanke, Ranchi | May 11, 2026 करमटोली स्थित घूमकुड़िया भवन की सोमवार दोपहर करीब दो बजे कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने शिलान्यास की। बता दें कि पहले से निर्मित घूमकुड़िया भवन को वृहद रूप दिया जा रहा है जो करीब पांच करोड़ की लागत से बनाई जाएगी। इस मौके पर मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि जनजातीय समाज के लोगों की घूमकुड़िया भवन की मांग काफ़ी पुरानी थी।