*आज दिनांक 23.07.2026 थाना बांसडीहरोड पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम शाहपुर के जनार्दन यादव उम्र 58 वर्ष करीब और उनके पुत्र राजेश यादव जिनकी उम्र 24 वर्ष थी। जो कि अपने खेत में काम करने गए थे उसी दौरान 11000 वोल्ट का तार टूटा हुआ पड़ा था ।उसी में उलझकर उनको करंट लगने से दोनो लोग की मृत्यु हो गई। इस सूचना पर तत्काल थाना स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को नियमानुसार कब्जा पुलिस में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। तथा परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बांसडीहरोड पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। दोनों शवों का पीएम कराने के बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मौके पर शांति है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (उतरी) बलिया श्री दिनेश कुमार शुक्ला की वीडियो बाइट👇🏻*
Ballia, Ballia | Jul 23, 2026