बयाना: रामकेश गुर्जर बने गुर्जर स्वाभिमान समिति के प्रदेश महामंत्री
बयाना। राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति ने संगठन विस्तार करते हुए नया गांव कला कनावर निवासी रामकेश गुर्जर उर्फ बीपी जहाजिया को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष राजेश तंवर ने नियुक्ति पत्र जारी किया। निष्ठा और सामाजिक योगदान को देखते हुए दो वर्ष के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है।