चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या रविवार को विजयपुर स्थित श्री नृसिंह गौशाला में आयोजित तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा एवं गौ पुष्टि महायज्ञ में शामिल हुए। उन्होंने व्यासपीठ, गौलोकवासी वैष्णव दासजी महाराज का पूजन कर कथावाचक गौरव व्यास से आशीर्वाद लिया। कथा में नरसी मेहता की भक्ति, भगवान कृष्ण में आस्था का महत्व बताया है।