सतबरवा: बकोरिया आंगनबाड़ी की सेविका बनी गुड़िया कुमारी, प्रभारी सीडीपीओ जागो महतो ने दिया चयन पत्र
सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के बकोरिया में आंगनबाड़ी केंद्र वन की आमसभा गुरूवार को की गयी, जिसमें गुड़िया कुमारी को उच्च योग्यता के आधार पर मेदिनीनगर सदर बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ जागो महतो ने चयनित करने की घोषणा की। शुक्रवार दोपहर 3 बजे चयन प्रमाण पत्र दिया गया।