कोंडागांव: 12 साल बेमिसाल अभियान: फरसगांव में सांसद भोजराज नाग ने किया जनसंपर्क
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा के "12 साल बेमिसाल" अभियान के तहत कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग ने शनिवार को फरसगांव में जनसंपर्क किया। उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार के कारण विकास कार्यों में तेजी आई है और योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है।