शिवपुरी शहर के कमलागंज बाबू क्वाटर एबी रोड निवासी वरिष्ठ नागरिक रामकुमार पाराशर उम्र 73 वर्ष ने अपने कृषि फार्म 'पारासर' से जुड़े विवाद में एक प्रॉपर्टी एजेंट और उसके साथी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पाराशर ने आरोप लगाया है कि दोनों आरोपी उनके फार्म पर विवाद करने और उन्हें जान से मारने का षड़यंत्र रच रहे हैं।