हाथरस: लव मैरिज के बाद पत्नी के घरवालों ने युवक के साथ दुकान पर की जमकर मारपीट, शिकायत पर पुलिस ने कराया डॉक्टरी परीक्षण
जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव ऐंहन में एक युवक अभिषेक ने गांव की ही एक युवती से करीब 4 महीने पहले लव मैरिज की थी। पत्नी के घर वालों ने दुकान पर आकर युवक के साथ जमकर मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान युवक घायल हो गया। पीड़ित युवक ने कोतवाली पहुंचकर अपने साथ हुई मारपीट के बारे में पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने युवक का डॉक्टरी परीक्षण कराया है।