बिहारीगंज: पुलिस ने विश्वकर्मा चौक से 37 लीटर देसी चुल्हाई शराब बरामद की
बिहारीगंज के विश्वकर्मा चौक पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 250 एम एल के 150 पाउच देशी शराब बरामद की है।जो कुल 37 लीटर बताया गया।शनिवार देर शाम गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस को देख दो युवक बाइक छोड़कर फरार हो गए।तलाशी के दौरान बोरी से 250 एमएल के पाउच मिले। पुलिस ने बाइक समेत शराब जब्त कर ली है और फरार तस्करों की तलाश जारी है।