तुलसीपुर: अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर ने ईद के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था में रखा मुस्तैदी
31 मार्च सोमवार सुबह 10:00 बजे तुलसीपुर में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी योगेश कुमार एवं क्षेत्राधिकारी बृजनंदन राय द्वारा ईद की नमाज को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था हेतु प्रमुख ईदगाह स्थलों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। उन्होंने सभी से शांतिपूर्वक भाईचारे के साथ कानून व्यवस्था का अनुपालन करते हुए त्यौहार को मानने को कहा।