अलवर: पुश्तैनी जमीन विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई पर खौफनाक हमला किया, लाठी फरसी से गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Alwar, Alwar | Apr 2, 2026 अलवर खैरथल तिजारा क्षेत्र के कोट कासिम थाना इलाके के अलीपुर गांव में पुश्तैनी जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद में हिंसक रूप ले लिया आरोप है कि छोटे भाई ने बड़े भाई पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसे कोट कासिम अस्पताल से अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया है जहां उपचार जारी है