नवाबगंज: बाराबंकी सर्विलांस सेल की बड़ी कार्रवाई, 16 लाख के 78 गुम मोबाइल बरामद, मोबाइल पाकर मालिकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
बाराबंकी पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा आम जनता के मोबाइल फोन गुम होने की प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु सर्विलांस सेल व समस्त थानों को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में सर्विलांस सेल व थाना स्तर की संयुक्त टीमों ने प्राप्त शिकायतों के आधार पर एक विशेष अभियान के तहत, CEIR पोर्टल का उपयोग करके तकनीकी का प्रयोग कर मोबाइल बरामद किया गया।