उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मुख्य आरक्षी दीपक प्रकाश वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वायरल वीडियो में मुख्य आरक्षी कुर्सी पर उल्टी अवस्था में लेटे नजर आ रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रकाशित खबर के जरिए मामला संज्ञान में आया। रिपोर्ट में मुख्य आरक्षी पर वर्दी में शराब के नशे में धुत होकर गैर-जिम्मेदाराना आचरण करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले से पुलिस विभाग की छवि धूमिल होने की बात भी सामने आई है। कार्रवाई करते हुए विभाग ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है। मामले की प्रारंभिक जांच क्षेत्राधिकारी नगर को सौंपी गई है। साथ ही विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#Breking #News #india #trending #viral
: - प्रदेश और संभाग की ताज़ा तरिन ख़बरे देखने के लिए हमारे इंस्टाग्राम पेज को फ़ॉलो ज़रूर करे।