कानपुर: बिठूर थाना क्षेत्र में सिपाही ने सहायता केंद्र चलाने वाले युवक के साथ की टप्पेबाजी, रिपोर्ट दर्ज
बिठूर थाना क्षेत्र में एक सिपाही ने सहायता केन्द्र चलाने वाले के साथ 34 हजार की टप्पेबाजी की घटना को अंजाम दिया। रुपए लेकर सिपाही गायब हो गया। पीड़ित ने उच्च अधिकारियों को शिकायत की तो बिठूर थाने में सिपाही के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। डीसीपी वेस्ट ने मंगलवार 3 बजे बताया कि, आरोपी सिपाही को निलम्बित कर दिया गया है। विवेचना पूरी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।