बालाघाट: कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण
कलेक्टर मृणाल मीना ने 23 अप्रैल को जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का प्रातः लगभग 11 बजे जायजा लिया और मरीजों से बातचीत की। उन्होंने डॉक्टरों को समय पर उपस्थित रहने के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ओपीडी सहित विभिन्न वार्डों का दौरा किया गया। कलेक्टर ने निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र पूरा करने, स्वच्छता बनाए रखने और सभी दवाएं अस्पताल से