Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

रीवा सीधी टनल एवं देवसर बाजार क्षेत्र में बाइक स्टंट करने वाले युवक पर थाना जियावन पुलिस की कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम. सर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा सर के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर सिंगरौली पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो संज्ञान में आया, जिसमें एक युवक द्वारा रीवा सीधी टनल मार्ग एवं देवसर बाजार जैसे सार्वजनिक व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बाइक पर खड़े होकर खतरनाक स्टंट किया जाना पाया गया। वीडियो संज्ञान में आते ही थाना जियावन पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए संबंधित युवक को चिन्हित कर पकड़ा गया तथा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई। युवक को समझाइश दी गई कि सार्वजनिक सड़क, मेन रोड, टनल एवं बाजार आमजन के सुरक्षित आवागमन के लिए होते हैं, स्टंट दिखाने या रील बनाने के लिए नहीं। इस प्रकार की लापरवाही से स्वयं की जान के साथ-साथ राहगीरों, बच्चों, बुजुर्गों एवं अन्य वाहन चालकों की जिंदगी को भी गंभीर खतरा हो सकता है। युवक द्वारा अपने कृत्य पर खेद व्यक्त करते हुए माफी मांगी गई। उसने कहा कि सार्वजनिक सड़क, टनल, मेन रोड एवं बाजार जैसे स्थान बाइक स्टंट के लिए नहीं, बल्कि आमजन के सुरक्षित आवागमन के लिए होते हैं। उसने सभी युवाओं से अपील की कि रील, दिखावे या सोशल मीडिया लोकप्रियता के चक्कर में अपनी और दूसरों की जिंदगी जोखिम में न डालें। सड़क पर स्टंट न करें, हेलमेट पहनें, यातायात नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक बनें। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक शेष नारायण दुबे, सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मीनारायण द्विवेदी, प्रधान आरक्षक 390 रमेश चंदन एवं आरक्षक 527 दिनेश की सराहनीय भूमिका रही।स्टंटबाजी करना युवक को पड़ा महंगा, पकड़े जाने के बाद मांगी माफी

Singrauli, Singrauli | Jul 12, 2026