नानपारा: मटेरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग लड़की की कर दी गई शादी, विदाई से पहले मौके पर पहुंची पुलिस
मटेरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्ष 6 माह की नाबालिग लड़की का विवाह गांव से कुछ दूरी पर अन्य गांव निवासी युवक के साथ तय हुआ था। तय कार्यक्रम के मुताबिक गांव बारात पहुंची, लेकिन विदाई से पूर्व ही नाबालिग की शादी की शिकायत लखनऊ महिला हेल्प लाइन में कर दी गई। जिस पर पुलिस ने मौके पर जाकर लड़की की विदाई को रुकवा दिया।