नानपारा: अगैया स्थित सशस्त्र सीमा बल परिसर में 8 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम हुआ आयोजित
नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत सशस्त्र सीमा बल के नेतृत्व में आठ दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम अगैया स्थित 59वीं वाहिनी परिसर में आयोजित किया गया। नानपारा से लखनऊ व दिल्ली तक भ्रमण कार्यक्रम है। मुख्य अतिथि विधायक बलहा सरोज सोनकर ने हरी झंडी दिखाकर छात्रों के दल को रवाना किया।