नानपारा: बनकसही गांव सहित अन्य गांव में 1 साल से खराब पड़ा हैंडपंप, पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण
नवाबगंज ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बनकसही के मुजरा जमादार कस्बा नवाबगंज नौबस्ता व रामदीन गांव में शुद्ध पेयजल के लिए लगे हैंडपंप काफी दिनों से खराब है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी ग्राम प्रधान अनजान बने हैं। ग्रामीण रफीक अहमद आत्माराम संतोष कुमार आदि का कहना है कि हैंडपंप खराब होने के कारण लोग नल का दूषित पानी पीने को बिवस है।