नानपारा: गौरा धनौली गांव के पास अज्ञात बाइक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
मटेरा थाना क्षेत्र के गौरा धनौली गांव निवासी रामनरेश (39) पुत्र रामदीन पैदल मटेरा बाजार से वापस घर आ रहे थे। गांव के निकट पहुंचने पर अज्ञात बाइक ने रामनरेश को टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर लगने से राम नरेश घायल हो गए। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने राम नरेश को मृत घोषित कर दिया।