मंझनपुर: लोहंदा कांड पर गरमाई सियासत, पीड़िता से मिलने पहुंचे भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुलिस ने मंझनपुर में डिटेन किया
कौशाम्बी जिले के चर्चित लोहंदा कांड को लेकर गुरुवार को उस वक्त हालात गरमा गए, जब भीम आर्मी जय भीम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह नौटियाल पीड़ित बच्ची के परिवार से मुलाकात करने के लिए कौशाम्बी पहुंचे। लेकिन पुलिस ने उन्हें मंझनपुर में ही गुरुवार को समय करीब 9 बजे रोककर डिटेन कर लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ संगठन के प्रदेश सचिव आदि मौजूद रहे।