भारतीय जनता पार्टी द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाई जाएगी। जिला भाजपा कार्यालय में रविवार को चार बजे चर्चा के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने बताया कि जिले के प्रत्येक बूथ स्तर पर “गौरव यात्रा” निकाली जाएगी। इस दौरान आदिवासी जननायकों के जीवन मूल्यों और योगदान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।