जगदलपुर: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की, समय पर निर्माण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग मंत्री अरुण साव ने रविवार सुबह 11 बजे अपने जगदलपुर प्रवास के दौरान जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में संबंधित विभागों के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।