हसपुरा: जमा झम बारिश से जलमग्न हुआ हसपुरा शहर का मेन रोड, विभिन्न रोड व गांव-मुहल्ले की गली, जल निकासी की नहीं है व्यवस्था
हसपुरा प्रखंड मुख्यालय सहित गांव तक की सड़क व गली झमाझम बारिश से जलमग्न हो गया है।सोमवार की सुबह में लगातार बारिश हुई। हालाकि मौसम विभाग बारिश को लेकर सूचना जारी कर रखा है।जिसे लेकर प्रशासन पूरी तरह अर्लट है।इसके नोडल पदाधिकारी औरंगाबाद डीटीओ को बनाया गया है।