मंझनपुर: म्योहर की 13 वर्षीय किशोरी 4 दिन से लापता, परिवार में मचा हड़कंप, गांव के युवक पर लगाया गया आरोप
करारी थाना क्षेत्र के म्योहर गांव की 13 वर्षीय रोजी बानो 3 जुलाई से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है। परिजनों ने गांव के अजय कुमार पर किशोरी को गायब करने का आरोप लगाया है। चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। वहीं परिजनों ने किशोरी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर जल्द बरामदगी की मांग की है।