सीतामढ़ी जिले में विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार बेलसंड के अंचल निरीक्षक द्वारा सोमवार को जिले के मेजरगंज में ओ०डी० जांच, गश्ती दल एवं डायल 112 की सतर्कता और सक्रियता का औचक निरीक्षण किया गया।