खलीलाबाद: सपा कार्यालय पर धूमधाम से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया
खलीलाबाद शहर की पुरानी सब्जी मंडी स्थित सपा कार्यालय पर धूमधाम से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार की दोपहर 12:00 बजे मनाया गया।जन्मदिन के मौके पर सपा युवजन सभा के जिला अध्यक्ष राहुल यादव बादल व सपा के वरिष्ठ नेता आलोक यादव सोनू व लोरीक ने यादव ने खलीलाबाद जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों में फल का किया वितरण।