उत्तर प्रदेश। UPSSSC की जूनियर असिस्टेंट भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इस भर्ती के तहत 3,284 पदों पर चयन होना है। अभ्यर्थियों के मुताबिक भर्ती के आवेदन दिसंबर 2024 में भरे गए थे और फरवरी 2026 में परीक्षा आयोजित हुई थी।
बताया गया कि जून 2026 में रिवाइज्ड आंसर की जारी की गई। इसके बाद अभ्यर्थियों ने रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। छात्रों का दावा है कि अधिकारियों की ओर से जुलाई में रिजल्ट जारी करने की बात कही गई थी।
अब अगस्त का आधे से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन अभ्यर्थियों के मुताबिक रिजल्ट को लेकर अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के सामने समय और आर्थिक खर्च का दबाव भी बढ़ रहा है।
अभ्यर्थियों का सवाल है कि आखिर उन्हें रिजल्ट के लिए और कितना इंतजार करना पड़ेगा? लंबे समय से शहरों में रहकर तैयारी कर रहे छात्र कमरे का किराया और अन्य खर्च कब तक उठाते रहेंगे?
.
.
.
.
#UPSSSC #JuniorAssistant #UPSSSCJuniorAssistant #UPSSSCResult #JuniorAssistantResult
Fatehabad, Agra | Aug 14, 2026