सत्तर कटैया: पंचगछिया, लोकही एवं विशनपुर गांव में बीडीओ ने बन रहे आयुष्मान कार्ड के कार्य का किया निरीक्षण, दिया गया आवश्यक निर्देश
पंचगछिया, लोकही एवं विशनपुर गांव में बीडीओ रोहित कुमार साह ने बन रहे आयुष्मान कार्ड के कार्य का निरीक्षण किया। बीडीओ ने कार्य कर रहे संबंधित कर्मी एवं डीलर से जानकारी ली। बीडीओ ने कार्ड बनाने आये लाभुकों से भी जानकारी ली। निरीक्षण के बाद कर्मियों को बीडीओ ने आवश्यक निर्देश दिया। बीडीओ ने बताया कि हर पंचायतों में चल रहे इस कार्य का निरीक्षण किया जायेगा।