शिवपुरी नगर: पोहरी फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के कारण बदला यातायात, आज से लागू हुआ नया रूट
शिवपुरी शहर के पोहरी फाटक रेलवे ओवर ब्रिज पर आर.ई. वॉल (Reinforced Earth Wall) और सर्विस रोड के निर्माण कार्य को गति देने के लिए यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। निर्माण कार्य की सुगमता के लिए पोहरी बस स्टैंड के पहले गेट से लेकर ब्रिज तक के मार्ग को आज, 15 अप्रैल 2026 से अगले एक माह के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।