उच्च माध्यमिक विद्यालय पाण्डेय पट्टी के छात्र-छात्राओं ने राज्य स्तरीय अंडर-19 वुशू खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का मान बढ़ाया है। विद्यालय की दो छात्राओं लक्ष्मी कुमारी और शिवानी कुमारी ने गोल्ड मेडल जीतकर न केवल अपना परचम लहराया, बल्कि स्कूल और जिले को गौरवान्वित किया। प्रिंस कुमार ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए रजत मेडल प्राप्त किया।